उधम सिंह नगर: कोरोना महामारी का नियम तोड़ना युवक को बहुत भारी पड़ गया!

काशीपुर में कोराना पॉजिटिव युवक के होम आइसोलेशन का नियम तोड़ने पर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

उधम सिंह नगर के काशीपुर में युवक को कोरोना महामारी का नियम तोड़ना भारी पड़ गय है। उसके खिलाफ केस दर्ज हो गया है। दरअसल काशीपुर के कुंडेश्वरी पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम ढकिया में एक यवक की तबीयत खराब होने पर उसका कोरना टेस्ट कराया गया। सरकारी अस्पताल में उसका 20 अक्टूबर को सैंपल लिया गया और 23 अक्टूबर को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कोरोना पॉजिटिव होने पर स्वास्थ्य विभाग ने युवक को पांच नवंबर तक होम आइसोलेट कर दिया।

कुछ दिनों तक तो वो आइसोलेट रहा, लेकिन जब होम आइसोलेशन का वक्त पूरा होने में कुछ दिन बचे तब वो चार नंवबर को होम आइसोलेशन तोड़ कर यूपी में एक रिश्तेदारी में शादी समारोह में चला गया। चार नवंबर को स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए हेल्थ टीम जब उसके घर पहुंची तो वो नहीं मिला। फोन करने पर युवक ने बताया कि वो शादी समारोह में शामिल होने बिलासपुर गया हुआ है। जिसकी शिकायत होम आइसोलेशन प्रभारी डॉ. प्रवेंद्र तिवारी ने काशीपुर कोतवाली में की। जिसके बाद आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.