उधम सिंह नगर में दर्दनाक सड़क हादसा, वीडियो आपको विचलित कर सकता है!

उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां गाबा चौक पर एक बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और ट्रक को सीज कर दिया। मृतकों की पहचान जीजा-साला एवन और देवेंद्र के रूप में हुई है। देवेंद्र एक फाइनेंस बैंक में कर्मचारी के तौर पर कार्यरत था। दोनों जीजा-साला सुबह काशीपुर बाईपास रोड से गुजर रहे थे कि अचानक ही एक तेज रफ्तार से आ रहे ट्राले ने दोनों की बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी।

video courtesy: CNE TV

वीडियो में दिख रहा है कि दरअसल एक चौराहे पर बाइक सवार रोड के दूसरी तरफ आ रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार आ रहे ट्रक ने बाइक को जोर से टक्कर मार दी और कई मीटर तक बाइक के साथ ही दोनों बाइक सवार ट्रक के नीचे घिसड़ते चले गए। हादसा देख आसपास के लोगों के बीच में कोहराम मच गया। आसपास के लोगों ने तुरंत ही पुलिस को इस पूरे हादसे की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। हादसे के बाद से ही परिवार को लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

14 hours ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

14 hours ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

1 day ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.