कोरोना काल में केंद्र सरकार की राहत उत्तराखंड सरकार के लिए बनेगी आफत?

कोरोना की किलर रफ्तार पर भले ही कोई ब्रेक अभी तक नहीं लगा हो, लेकिन सरकार अब अनलॉक फेज की तरफ एक-एक करके कदम बढ़ाती जा रही है।

केंद्र के अनलॉक-4 की गाइडलाइंस के बाद प्रदेश सरकार ने लोगों को राहत देते हुए कई सेवाओं को चालू कर दिया है। हालांकि प्रदेश के लिए ये राहत चिंताएं बढ़ाने वाली हैं। दरअसल सीमित संसाधनों वाले उत्तराखंड में अभी आवाजाही को नियंत्रित किया गया था, ताकि कोविड लोड वाले शहरों से लोगों की आवाजाही पर निगाह रखी जा सके, लेकिन राज्य की सीमाएं खुल जाने से सरकार के सामने अब चुनौतियां बढ़ गई हैं कि वो अपने यहां कोरोना को फैलने से कैसे रोके?

ऐसा माना जा रहा है कि जब लोग बाहरी राज्यों से प्रदेश में प्रवेश करेंगे तो उनसे कोरोना के संक्रमण के फैलने का डर ज्यादा रहेगा। ऐसे में सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती ये रहेगी कि कांटैक्ट ट्रेसिंग कैसे करेगी, क्योंकि लॉकडाउन के दौरान ज्यादातर लोग अपनी जगहों पर रुके थे, ऐसे में ये पता लगाना आसान था कि किसी शख्स में कोरोना का संक्रमण किससे हुआ हो। आपको बताते हैं कि अनलॉक 4 में किस तरह से सरकार का काम बढ़ने की उम्मीद है।

  1. रजिस्ट्रेशन की संख्या बढ़ेगी।
  2. रिपोर्ट की सत्यापन करने का काम बढ़ेगा।
  3. मामले आएंगे तो उनके कांटेक्ट ट्रेसिंग करनी होगी।
  4. मामले बढ़ने से कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़ेगी।
  5. अस्पतालों में आक्सीजन वाले बेडों की संख्या बढ़ानी होगी।
  6. वेंटीलेटर की सुविधा और स्टाफ की संख्या भी बढ़ेगी।
  7. पुलिस और प्रशासन पर काम का बोझ ज्यादा होगा।
newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.