रोमांच के शौकीन हैं तो उत्तरकाशी में आपका स्वागत है, एक अप्रैल से खुल जाएंगे गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट, ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन

मां गंगा के उद्गम गौमुख समेत दूसरी चोटियों के लिए गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट एक अप्रैल से खोल दिए जाएंगे।

रोमांच के शौकीन पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है। दुनियाभर की ऊंची चोटियों में शुमार और मां गंगा के उद्गम गौमुख समेत दूसरी चोटियों के लिए गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट एक अप्रैल से खोल दिए जाएंगे। वन विभाग ने इसके लिए तैयारियां भी पूरी कर ली हैं। पार्क प्रशासन ने गंगोत्री-गोमुख ट्रेक की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पार्क के रेंज अधिकारी प्रताप सिंह पंवार ने बताया कि आगामी एक अप्रैल को पार्क के गेट खुलने से पहले वन विभाग की एक टीम ने कनखू बैरियर से भोजवासा तक गंगोत्री-गौमुख ट्रैक का निरीक्षण किया था। इस दौरान पाया कि ट्रैक पर कई जगह बर्फ जमी है। जबकि कई जगहों पर तो बर्फबारी और बोल्डरों की वजह स रोड खराब हो गई है। उन्होंने बताया कि इसे जल्द ठीक कर दिया जाएगा।

पार्क के गेट को एक अप्रैल से खोल दिया जाएगा। 15 मई तक उन्हीं पर्यटकों और पर्वतारोहियों को जाने की अनुमति होगी, जो स्थानीय पंजीकृत ट्रैकिंग एजेंसियों के जरिए इजाजत लेंगे। बीते साल 30 नवंबर को पार्क के गेट पर्यटकों के लिए बंद किए गए थे। रेंज अधिकारी प्रताप पंवार ने बताया कि भोजवासा में स्थित जीएमवीएन और लाल बाबा आश्रम गंगोत्री धाम कपाट खुलने के साथ ही संचालित होंगे। इसलिए आम श्रद्धालुओं को धाम के कपाट खुलने के बाद ही अनुमति दी जाएगी। गंगोत्री नेशनल पार्क के अंतर्गत गंगोत्री घाटी जिसमें गौमुख, केदारताल समेत 6 हजार मीटर से ज्यादा ऊंची पर्वतारोहण की चोटियां शामिल हैं। साथ ही नेलांग घाटी और भैरो घाटी शामिल हैं। बता दें कि पार्क का क्षेत्रफल 2390 वर्ग किमी. है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.