उत्तराखंड: वन हल्दी लाएगी किसानों के घर खुशहाली

पहाड़ों पर बंजर ज़मीन पर उगने वाली हल्दी उत्तराखंड के किसानों के अच्छे दिन लाएगी। ये बहुत काम की हल्दी है। वन हल्दी को कपूर कचरी, गंधवटी, स्पाइक्ड जिंजर लिली के नाम से भी जाना जाता है। इसका वनस्पतिक नाम हेडीकीयम स्पाइकेटम है।

यह जिंजीविरेसी कुल का पौधा है। इसका इस्तेमाल दवा और खुशबू बनाने वाले उद्योगों में किया जाता है। वन हल्दी के कंद का संपूर्ण भाग जहां औषधि उपयोग में लाया जाता है। वहीं इसके कंद से सुगंधित तेल निकाला जाता है।

इसका पौधा 4-7 हजार फीट की ऊंचाई वाले इलाकों में खुद से ही उत्पन्न होता है। इसकी जड़ों में मुख्य रसायनिक तत्व सिरोस्टीरोल और ग्लूकोसाइड पाए जाते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक इसका इस्तेमाल क्षयरोग, खांसी, पेचिस, उल्टी, सिरदर्द और चर्मरोगों में फायदेमंद होता है। इसके तेल में साइनियोल, टर्पोनिन, लिमीनीन डी सेनिनीन जैसे रसायनिक तत्व मिलते हैं। इन तत्वों का कृमि रोग और जीवाणु रोधी औषधि के रूप में किया जाता है। वन हल्दी 18-24 महीने में दोहन के लिए तैयार हो जाती है। इसकी खासियत ये है कि इसे ना तो जंगली जानवर नुकसान पहुंचाते हैं और ना ही पालतू पशु इसे खाते हैं। एक और खासियत ये है कि एक नाली की जमीन में इसकी उपज करीब दस कुंतल तक की जा सकती है। इसके कंद के चूर्ण की कीमत सौ रुपये प्रति किलो और तेल का बाजार मूल्य 1600 रुपये प्रति लीटर है।

खबरों के मुताबिक वन हल्दी के विपणन के लिए डाबर से अनुबंध कर लिया गया है। उपज काश्तकारों से खरीद कर सीधे डाबर को दी जाएगी। इस परियोजना से लमगड़ा के भांगा देवली, नाटा डोल, धौणां, मेरगांव तथा भैसियाछाना के मगलता आदि गांवों के काश्तकार को फायदा होगा।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 days ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

5 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

3 weeks ago

This website uses cookies.