उत्तराखंड: अल्मोड़ा की 2 लाख की जनता को पानी की परेशानी से निजात कब? कांग्रेस ने SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तराखंड के अल्मोड़ा के करीब 2 लाख लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। अभी भी पानी की समस्या बरकरार है।

पानी की समस्या को लेकर अल्मोड़ा नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूरन सिंह रौतैला के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने आज उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। अल्मोड़ा नगर, ग्रामीण और खासपर्जा क्षेत्रों में बाधित हो रही पेयजलापूर्ति को सुचारू करने की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेसजनों ने कहा कि अल्मोड़ा में पिछले कई दिनों से पेयजल आपूर्ति रुक-रुक कर हो रही है। पिछले दो दिन से लगातार लोगों के घरों में जल-संस्थान पेयजल आपूर्ति नहीं कर पा रहा है, जिससे जनता को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञापन में कहा गया कि जब हल्की बारिश में ही अल्मोड़ा की पेयजल व्यवस्था लड़खड़ा रही है तो आने वाले बरसात के दिनों में तो ये समस्या और गंभीर रूप धारण कर सकती है। अपने ज्ञापन में आगे कहा कि कोसी नदी में करोड़ों रुपये की कीमत से बना इंटकवैल भी आज इस स्थिति में नहीं है कि इससे लगातार साफ पेयजल आपूर्ति हो सके। इंटकवैल का कार्य ही पानी को साफ कर निरन्तर उसकी आपूर्ति करना है, लेकिन जब इंटकवैल बनने के बाद भी अल्मोड़ा में पेयजल व्यवस्था बाधित हो रही है तो कहीं ना कही ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इंटकवैल अपना कार्य सही तरीके से नहीं कर पा रहा। ऐसे में उक्त इंटकवैल निर्माण की जांच होनी चाहिए, ताकि पता लग सके कि इसके निर्माण में क्या खामियां रह गईं।

कांग्रेस के नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतैला ने कहा कि पूर्व में सूबे के मुख्यमंत्री द्वारा उक्त इंटकवैल की एसआईटी जांच की संस्तुति की गई थी जो अभी तक नहीं की गई है। कांग्रेसजनों ने स्पष्ट रूप से कहा कि उक्त इंटकवैल निर्माण की उच्चस्तरीय एसआईटी जांच होनी चाहिए। उन्होंने मांग की है कि जल-संस्थान नियमित रूप से अल्मोड़ा नगर, ग्रामीण और खासपर्जा क्षेत्र में नियमित रूप से साफ पेयजल की आपूर्ति करना सुनिश्चित करे, जिससे कि जनता को राहत मिल सके। ज्ञापन देने वालों में नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतैला के साथ कांग्रेस जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक और कांग्रेस जिला सचिव दीपांशु पान्डेय उपस्थित रहे।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.