उत्तराखंड: पत्नी ने आशिक से मिलकर करवा दी पति की हत्या, गिरफ्तारी के बाद हुए चौंकाने वाले खुलासे

उधम सिंह नगर के रुद्रपुर के भदईपूरा में युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।

पुलिस ने इस मामले में युवक की पत्नी के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, युवक की हत्या उसकी की पत्नी ने अपने आशिक से करवाया था। अवैध संबंध में युवक की हत्या को अंजाम दिया गया है। युवक की पत्नी के आशिक के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और एक खाली खोखा बरामद किया है।

28 फरवरी को युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम ने घटना को अंजाम देने और घटना में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी अभी भी फरार है। हत्या के पीछे मृतक की पत्नी के साथ एक युवक के अवैध संबंध सामने आया है।

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतक रिंकू यादव की पत्नी का अभिषेक यादव नाम के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी भनक रिंकू को लग गई थी। 27 फरवरी को मृतक की पत्नी बच्चों समेत हल्द्वानी मायके चली गई थी। बताया जा रहा है कि इसी दौरान पत्नी ने अपने प्रेमी और अपने 3 साथियों के साथ मिलकर रिंकू की हत्या की साजिश रची।

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि अभिषेक ने रिंकू की हत्या करने के लिए आकाश यादव उर्फ बांडा को 20 हजार और एक तमंचा मुहैया कराया था। घटना को अंजाम देने के बाद अभिषेक ने अपने एक दोस्त शाहिल की मदद से दोनों आरोपियों को फरार करा दिया था।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.