उत्तराखंड: संतों का आशीर्वाद लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा फूंकेंगे 2022 विधानसभा चुनाव का बिगुल

बीजेपी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आ रहे है। नड्डा का 20 और 21 अगस्त का उत्तराखंड दौरा तय हो गया है।

वहीं नड्डा के प्रस्तावित दौरे के दो कार्यक्रमों में तब्दीली की है। नड्डा चुनावी बिगुल फूंकने से पहले हरिद्वार में जहां संतों का आशीर्वाद लेंगे, वहीं रायवाला में सैनिकों का सम्मान भी करेंगे। न पिछले साल दिसंबर में भी नड्डा जब उत्तराखंड आए थे तो उन्होंने हरिद्वार से ही इसकी शुरुआत की थी। हालांकि, अभी तक उनका पूरा दौरा सांगठनिक कार्यक्रमों पर था, लेकिन इसमें अब दो परिवर्तन कर दिए हैं।दो दिवसीय दौरे के दौरान वे लगभग दस कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

हरिद्वार में उनके ज्यादातर कार्यक्रम एक होटल में प्रस्तावित किए जा रहे हैं। नड्डा धार्मिक नगरी हरिद्वार से फिर दौरे का आगाज कर उत्तराखंड के साथ ही यूपी में भी वोटरों के धुव्रीकरण करने की कोशिश करेंगे। वे साधु-संतों से विजयीश्री का भी आशीर्वाद लेंगे। इस कार्यक्रम में लगभग डेढ़ सौ साधु-संतों के मौजूद रहने के आसार हैं। इसके अलावा सैन्य वोटरों पर भी भाजपा अपनी पैठ को और मजबूत करने के प्रयास में है। रायवाला में सैनिक सम्मान और संवाद कार्यक्रम के निहितार्थ भी यही निकाले जा रहे हैं।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए हर जिले से ऐसे पूर्व सैनिकों की सूची बनाने में जुटा है, जिनका अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभाव है। प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के एक कार्यक्रम को छोड़कर सभी हरिद्वार में होंगे। उनके प्रवास के सभी कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नड्डा मंत्रियों और विधायकों की अलग-अलग बैठकें लेंगे। कोर कमेटी बैठक में चुनावी रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.