उत्तराखंडः STF ने 10 हजार के इनामी बदमाश गजनी को किया गिरफ्तार, हरिद्वार में हुई दो डकैती में था शामिल

हरिद्वार के कनखल और कलियर में हुई डकैती का मुख्य आरोपी सैफ अली को एसटीएफ ने देर रात किया गिरफ्तार।

सैफ अली ने अपने साथियों के साथ 2018 में डकैती कर फरार हो गया था। जिसको उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स ने यूपी के इस्लामनगर से देर रात मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है । आरोपी सैफ अली उर्फ गजनी पर 10 हजार रुपये का भी नाम था।

दरअसल पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के दिशा निर्देश पर उत्तराखंड में अगस्त महीने में एक अभियान चलाया है जिस अभियान के तहत उत्तराखंड के फरार और इनामी अपराधियों की धरपकड़ तेज की जा रही है जिसके चलते एसटीएफ को बड़ी कामयाबी मिली और साल 2018 में उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के कनखल और कलियर से डकैती कर गैंग के साथ आरोपी सैफ अली उर्फ गजनी फरार हो गया था । जिसकी पुलिस को लंबे समय से तलाश थी जो देर रात मुखबिर की सूचना पर यूपी के इस्लाम नगर में चलाए गए सर्चिंग अभियान के तहत अरेस्ट किया गया है।

बता दें कि इससे पहले स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा गजनी के गैंग के इनामी मूंगी उर्फ श्यमबाबू उर्फ आरिज, फाला पुत्र शिब्बु  निवासी जाफरपुर मुरादाबाद और दिलनशी उर्फ नदीम पुत्र गयुर निवासी जाफरपुर, मुरादाबाद को गिरफ्तार किया था।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.