उत्तराखंड की महिलाओं को सीएम की बड़ी सौगात, पति की जमीन पर मिलेगा मालिकाना हक!

उत्तराखंड की महिलाओं को सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की सरकार ने बड़ी सौगात दी है। प्रदेश में अब महिलाओं का भी अपने पति के साथ जमीन पर मालिकाना हक होगा।

इस जमीन पर महिलाएं लोन लेकर कोई भी स्वरोजगार शुरू कर सकती हैं। उत्तराखंड सरकार भूमि संबंधी कानून में यह व्यवस्था करेगी। सीएम रावत ने सोमवार को इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा कि राज्य में भूमि बन्दोबस्त लंबे वक्त से नहीं हुआ है। भूमि बंदोबस्त की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सीएम ने ऐलान अपने गांव खैरासैंण, सतपुली में राजकीय महाविद्यालय खैरासैंण का भूमि पूजन और शिलान्यास के दौरान किया।

सीएम ने कहा कि पहाड़ी इलाकों में ज्यादातर काम महिलाएं ही करती हैं। ऐसे में जमीन पर लोन की सुविधा मिलने से उन्हें किसी भी तरह काम शुरू करने में आसानी होगी। मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि प्रदेस में 1960 के बाद भूमि बंदोबस्त नहीं हुआ है। इससे भी कई दिक्कतें पेश आ रही हैं। बंदोबस्त से ये साफ हो जाएगा कि कौन कहां पर काबिज है और किसके पास कितनी जमीन है। इसके साथ ही सीएम ने राज्य में भूमि बंदोबस्त के बाद पूर्ण चकबंदी लागू करने के भी संकेत दिये।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.