उत्तराखंड: 20 मई से शुरू होगी हेमकुंड साहिब की यात्रा, जानिए कैसी है तैयारी?

उत्तराखंड में हेमकुंड साहिब की यात्रा 20 मई से शुरू होगी।

यात्रा शुरू होने से पहले जिला अधिकारी हिमांशु खुराना ने गोविन्द घाट गुरूद्वारा से हेमकुंड साहिब तक 18 किलोमीटर पैदल यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रा शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाओं को सुचारू किया जाए।

हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा में अभी करीब 8 फीट बर्फ जमा है। यहां लक्ष्मण मंदिर व हेमकुंड सरोवर भी पूरी तरह से बर्फ से ढका हुआ है। श्री हेमकुंड साहिब के कपाट 20 मई को खुलेंगे। जिला अधिकारी ने यात्रा मार्ग पर रेलिंग, पार्किंग, मोड सुधारीकरण, एप्रोच मार्ग, पुल, घोडा पडाव, रेन शेल्टर, यात्री शेड, बैंच, रेस्क्यू हैलीपैड सहित बिजली, पानी, शौचालय, साफ सफाई, स्वास्थ्य एवं यात्रा से जुडी तमाम व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

उन्होंने संबधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रा शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाओं को सुचारू किया जाए। यात्रा मार्ग पर किलोमीटर, हेक्टोमीटर स्टोन और साइनेज लगाए जाए। जल संस्थान को यात्रा मार्ग पर सभी स्टैंड पोस्टों पर पेयजल सुचारू करने, घंघरिया में वाटर एटीएम शुरू करने के साथ ही भ्यूंडार में मेडीकल रिलीफ पोस्ट एवं यात्री शेड के पास भी वाटर एटीएम लगाने का प्रस्ताव शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इको विकास समिति को सुलभ शौचालयों में बिजली, पानी सहित यात्रा मार्ग पर साफ सफाई की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घोडे खच्चरों के लिए भी गर्म पानी की व्यवस्था की जाए। पुलिस विभाग को यात्रा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम सुनिश्चित करने को कहा। इस दौरान जिलाधिकारी ने यात्रा से जुडी तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए श्री हेमकुण्ड साहिब की यात्रा को सुखद बनाने हेतु जरूरी निर्देश दिए।

हेमकुंड यात्रा मार्ग पर 84 डेंजर मोडों में से 54 मोडो का सुधारीकरण कार्य पूर्ण हो गया है और शेष कार्य प्रगति पर है। सेना के जवानों द्वारा हेमकुण्ड साहिब मार्ग पर बर्फ हटाकर आवाजाही सुचारू कर दी गई है। म्यून्डार गांव में 165 मीटर लंबा पुल बनकर तैयार हो चुका है व दोनों तरफ की एप्रोच रोड़ भी तैयार कर दी गई है। पुलना से हेमकुण्ड तक के ट्रैक पर 10 रेन शेल्टर, यात्री शेड, बैंच लगाकर यात्रियों के बैठने के लिए तैयार किए गए हैं।

गोबिन्द घाट से पुलना तक 5 किलो मीटर सड़क मार्ग तैयार किया गया है। पुलना गांव में टैक्सी चालकों के लिए दो अलग-अलग पार्किंग का निर्माण किया गया है। यात्रियों की गाड़ियों के लिए जिला प्रशासन द्वारा गोविन्द घाट में एक अस्थायी पार्किंग का निर्माण भी इस वर्ष किया गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

1 month ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

1 month ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

1 month ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

1 month ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

3 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

3 months ago

This website uses cookies.