रुड़की के सिविल लाइन कोतवाली इलाके के एक गांव में नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।
पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस में की गई शिकायत के मुताबिक, उनकी नाबालिग बेटी रिश्तेदार के यहां गई थी, लेकिन उनके घर पर ताला लगा था। इसी दौरान रिश्तेदार के पड़ोस में रहने वाला एक युवक उसको अपने साथ घर ले गया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। जब लड़की ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। इस दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया।
रुड़की सिविल लाइन कोतवाली पुलिस के अनुसार, पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जारी है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.