फोटो: सोशल मीडिया
Tehri News: उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल के चंबा बाजार से नाबालिग लड़की को अपने साथ भगा ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने आरोपी के पास से नाबालिग लड़की को बरामद भी कर लिया है। टिहरी गढ़वाल की चंबा पुलिस के मुताबिक, सोमवार को छाम थाना इलाके के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उसने बताया कि उसकी नाबालिग लड़की को चंबा बाजार से गौरब चमोली नाम का युवक बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया।
पिता की शिकायत पर पुलिस ने मु0 अ0 स0 38/24 धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज किया। मामला दर्ज कर इसकी जांच एसआई अनिल भट्ट को सौंपी गई। इसके बाद एसआई भट्ट ने टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि नाबालिग लड़की को अभियुक्त गौरब चमोली पुत्र ललिता प्रसाद चमोली निवासी ग्राम सेमलता, थाना चंबा टिहरी गढ़वाल के पास से 24 घंटे के अंदर ही बरामद किया गया। नाबालिग लड़की के बयानों के आधार पर पॉक्सो अधिनियम में धारा की बढ़ोतरी करते हुए अभियुक्त गौरव को गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया। पुलिस ने आश्वस्त किया कि मामले की ठीक से जांच की जाएगी ताकि आरोपी को कोर्ट से कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके। पहाड़ों में अक्सर इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में लोग बेहद चिंतित हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों से सख्ती से निप्टा जा रहा है ताकि आगे इस तरह के मामले सामने न आएं। (Tehri News)
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
This website uses cookies.