बढ़ती महंगाई को को लेकर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सरकार पर निशाना साधा है।
उन्होंने एक बयान जारी कर कहा, “अगर कभी खाने के पदार्थों में एक-दो चीज के दाम बढ़ते थे तो हेडलाइन बन जाती थी। महंगाई डायन ने मार डाला और आज तो महंगाई केवल डायन ही नहीं भूत-प्रेत, राक्षस के रूप में हर घर को तबाह कर रहे हैं। गैस के दाम आसमान पर, पेट्रोल और डीजल की कीमतें 100 रुपये प्रति लीटर के पार, खाने के तेल के दाम ढाई गुना बढ़ गए हैं।
दालों के दाम आसमान पर, कोई चीज ऐसी नहीं है जो आम व्यक्ति के उपभोग की हो, जिसके दाम आसमान न चड़ रहे हों और निरंतर बढ़ रहे हैं। मैं कांग्रेस और युवा कांग्रेस को बहुत बधाई देता हूं, उन्होंने आज महंगाई के खिलाफ एक विशाल प्रदर्शन/विधानसभा मार्च आयोजित हो रहा है। मैं भावनात्मक रूप से इस मार्च के साथ अपने को संबद्ध करता हूं।”
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.