उत्तराखंड: सावधान! युवकों को जबरन बनाया जा रहा है किन्नर, खुलासे से हड़कंप

उत्तराखंड के रुड़की में युवकों को जबरन किन्नर बनाने का आरोप लगा है। यहां के युवकों ने किन्नरों पर गंभीर आरोप लगाया है।

युवकों के मुताबिक, उन्हें किन्नर बनाकर बधाई मंगवाई जा रही है। युवकों का कहना है कि उन्हें दूसरे शहरों में भी बधाई मांगने के लिए भेजा जाता है। मना करने पर किन्नर उनके साथ मारपीट करते हैं। पीड़ितों का कहना है कि वो किन्नरों के पास काम करने के लिए गए थे, जहां उन्हें जबरन कन्नर बना दिया गया। उन्होंने बताया कि वो पहले पुरुष थे और किन्नरों के यहां नौकरी करते थे। पीड़ितों ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।

मामला सामने आने के बाद शहर में हड़कंप मच गया है। उधर, इस मामले में पुलिस का भी बयान सामने आया है। रुड़की के सीओ चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि किन्नरों में आपसी विवाद चल रहा है। उन्होंने कहा कि आरोपों की जांच की जा रही है। उन्होंने ये भी बताया कि किन्नरों में कुछ दिन पहले बधाई क्षेत्र को लेकर मारपीट हुई थी। इस मामले में किन्नरों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी।

गौरतलब है कि काफी दनों से किन्नरों के दो गुटों में बधाई क्षेत्र को लेकर झगड़ा चल रहा है। इसे लेकर किन्नरों में शेखपुरी में जमकर मारपीट हुई थी। मारपीट में कई किन्नर घायल हो गए थे। पुलिस ने तीन किन्नरों के खिलाफ शांतिभंग मामले में चालान किया था।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.