उत्तराखंड के लिए दुखद खबर! चमोली का एक और सपूत लापता, असम राइफल में है तैनात

उत्तराखंड के चमोली जिले के रहने वाले जवान राजेंद्र सिंह नेगी की अभी खबर भी नहीं मिली कि एक और दुखद खबर आई है।

चमोली के थराली तसहील के रहने वाले जवान अनिल पुरोहित भी 11 दिनों से लापता हैं। राजस्व गांव सुनाऊं के रहने वाले अनिल असम राइफल में तैनात हैं। उनके परिजनों ने राजस्व चौकी थराली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, अनिल पुरोहित (28) ने 3 जनवरी को अपनी पत्नी को फोन किया था। फोन पर अनिल ने अपनी पत्नी को बताया था कि वो असम के दीनापुर से निकले हैं। एक महीने की छुट्टी पर वो घर आ रहे हैं। 3 जनवरी के बाद उनका कोई फोन नहीं आया और न ही वो घर लौटे।

इस मामले में पुलिस का भी बयान आया है। पुलिस ने बताया कि जवान की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने बताया कि मामले को रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित करने के लिए तहसीलदार को रिपोर्ट भेजी गई है। लापता जवान 14 असम राइफल में तैनात है।

वहीं, चमोली के पज्याणा गांव के रहने वाले हवलदार राजेंद्र सिंह नेगी अभी तक कोई खबर नहीं लग गई है। उनकी सलामती के लिए लोग भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं। 8 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर ड्यूटी के दौरान 11वीं गढ़वाल राइफल के हवलदार राजेंद्र सिंह नेगी लापता हो गए थे। तभी से सेना उनकी तलाश कर रही है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.