फोटो: हरीश रावत
चुनाव के बाद भी उत्तराखंड में सियासी पारा चरम पर है। कुर्सी की चाह में अत्यधिक उत्साहित कांग्रेस नेता हरीश रावत नित नए बयान देकर पारा को गिरने से बचा रहे हैं।
शुक्रवार को उन्होंने आरोप लगाया कि हार के डर से भाजपा इलैक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में छेड़छाड़ कर सकती है। रावत चुनाव के बाद भी लालकुआं में सक्रिय हैं। शुक्रवार को उन्होंने हल्दूचौड़ में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा हार से डरी हुई है और ऐसे में वह कुछ भी कर सकती है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में कुछ भी संभव है। उन्होंने कहा कि वह चुनाव के बाद लगातार लोगों से मिल रहे हैं और मतदान को लेकर फीडबैक ले रहे हैं। कांग्रेस के पक्ष में माहौल है। यही कारण है कि उन्होंने अभी से एक चुने हुए मुख्यमंत्री के बतौर व्यवहार करना शुरू कर दिया है। वह इस दौरान तमाम तरह की घोषणाएं भी कर रहे हैं।
उन्होंने ईवीएम को लेकर बीजेपी पर सवाल उठाये और लोकतंत्र के प्रहरियों से इस पर नजर बनाये रखने की अपील की और कहा कि कांग्रेस भी इसको लेकर सजग व सक्रिय है। उन्होंने कहा कि भाजपा ईवीएम में छेड़छाड़ के साथ ही उसे बदलने का काम कर सकती है। मुख्यमंत्री के मामले में हालांकि उन्होंने इस दौरान यह भी कहा कि कांग्रेस हाईकमान की सिफारिश पर ही प्रदेश में मुख्यमंत्री का चयन होगा। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की ओर से 48 सीट जीतने का दावा किया गया है।
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
This website uses cookies.