उत्तराखंड में कोरोना के घटते मामलों के बीच अब हाईकोर्ट आगामी 21 फरवरी से भौतिक सुनवाई के लिए खुलेगा।
अब सभी प्रकार के मामलों सुनवाई हो सकेगी। रजिस्ट्रार जनरल धनंजय चुतर्वेदी की ओर से शुक्रवार को जारी की गयी अधिसूचना के अनुसार इस दौरान अधिवक्ताओं, वादकारियों, न्यायालय के अधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा अन्य लोगों परिसर में कोरोना महामारी को लेकर जारी नियमों का पालन करना आवश्यक है।
इसी के साथ अब सभी प्रकार के मामले सुनवाई के लिये सूचीबद्ध होंगे। इसी साल 10 जनवरी को हाईकोर्ट को भौतिक सुनवाई के लिये बंद कर दिया गया था। इस दौरान वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हुई। ताजा मामलों के अलावा सिर्फ महत्वपूर्ण मामलों पर ही सुनवाई की जा रही थी। इनमें जमानत, आपराधिक मामले, बंदी प्रत्यक्षीकरण, बेदखली से संबंधित, कुर्की व नीलामी के अलावा विशेष अपील व बेंच की सहमति से लगने वाले मामले शामिल थे।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.