फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड में बारिश और भूस्खलन से लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। उत्तरकाशी से भूस्खलन की खबर है।
बताया जा रहा है कि यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भनोली के पास अचानक भरभाकर पहाड़ से बड़ी मात्रा में बोल्डर गिरने लगा। पूरा रास्ता मबले से भर गया। इस दौरान यात्रा मार्ग पर दोनों तरफ देश के अलग-अलग हिस्सों के यात्री मौजूद थे जो दोनों तरफ फंस गए। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। एसडीआरएफ के जवानों ने मलबे के बीच सड़क की दोनों तरफ फंसे 17 लोगों को बचा लिया। राहत की बात ये है कि इस दौरान कोई घायल नहीं हुआ।
जिन 17 लोगों को बचाया गया है। उनमें उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और तेलंगाना समेत कई राज्यों के लोग रहने वाले हैं। सभी लोगों को रस्क्यू करने के बाद प्रशासन ने सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया है। वहीं, बीच सड़क पर मलबा आ जाने से यमुनोत्री मार्ग पूरी तरफ से बंद हो गया है। मार्ग को खोलने का काम शुरू हो गया है। रास्ते में बड़ी मात्रा में मलबा पड़ा हुआ है। ऐसे में इसे खोलने में थोड़ा समय लग सकता है।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.