फोटो: सोशल मीडिया
त्योहारी मौसम में कोरोन के बढ़ते केस के बीच चमोली पुलिस लोगों को संक्रमण से खुद को बचाने के लिए जागरुक कर रही है।
इसी क्रम में जिला पुलिस ने जिला मुख्यालय गोपेश्वर के मुख्य बाजार में पुलिस ने जागरुकता अभियान चलाया गोपेश्वर थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने मुख्य बाजार से मंदिर मार्ग तक कोरोना संक्रमण के प्रति ‘मार्च विद मास्क’ नाम से जागरूकता रैली निकाली।
इस रैली में पुलिसकर्मियों ने पोस्टर, बैनर के जरिए लोगों को जागरुक किया। पुलिसकर्मियों ने लोगों से सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील की और बिना मास्क के घूम रहे करीब 150 लोगों को मास्क बांटा। वहीं बेरीनाग पुलिस ने थोड़ी सख्ती दिखाते हुए बिना मास्क के घूम हे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने बिना मास्क पहने घूम रहे दो दर्जन लोगों का चालान करने किया और उन्हें मास्क पहनने के लिए प्रेरित किया।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.