उत्तराखंड: सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि सरकार और पार्टी के खिलाफ भ्रामक प्रचार करने वालों को करारा जवाब दें।

सीएम ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि नकारात्मक प्रचार करने वालों को सोशल मीडिया पर तथ्यों के साथ जवाब देने के साथ ही और सरकार के कल्याणकारी फैसलों और योजनाओं की जानकारी दें। सीएम ने ये अपील अपने आवास पर जनता दर्शन हाल में बीजेपी महानगर के मंडल अध्यक्ष और सोशल मीडिया प्रभारियों के साथ बैठक में कही। मीटिंग में उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के जरिये राज्य सरकार की अलग-अलग योजनाओं और महत्वपूर्ण कार्यों का व्यापक स्तर पर प्रचार किया जाए।

मीटिंग में सीएम ने सीएम ने कहा कि सोशल मीडिया का सदुपयोग जरूरी है। साथ ही उन्होंने कंटेंट बेस एप्रोच पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि अगर कोई मनगढंत आरोप लगाता है तो कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वो उसका फैक्ट्स के साथ जवाब दें। बैठक में सीएम ने कहा कि अगर कार्यकर्ता सोशल मीडिया का बेहतर ढंग से इस्तेमाल करते हैं तो उसका निश्चित तौर पर फायदा होगा। सरकार ने पिछले सवा तीन साल में कई अलग-अलग जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कीं। उन्हें जनता और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

5 hours ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

6 hours ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 day ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 days ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 days ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

3 days ago

This website uses cookies.