उत्तराखंड: कोरोना से अब तक 80 मरीजों की मौत, पढ़िये कहां तक पहुंचा प्रदेश में कोरोना का ग्राफ?

हर बढ़ते दिन के साथ उत्तराखंड में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है और ये बढ़ते आंकड़े डरा रहे हैं। प्रदेश में अब तक कोरोना के 7183 मरीज सामने आ चुके हैं।

जबकि मौत का आंकड़ा 80 पहुंच गया है। फिलहाल प्रदेश में कोरोना के 2897 एक्टिव केस हैं। राहत की बात ये है कि 4168 मरीज किलर वापस को मात देकर घर जा चुके हैं। चिंता की बात ये है कि डेथ रेट तेजी से बढ़ रहा है। 28 जुलाई तक जहां इस वायरस से 70 मरीजों की मौत हो चुकी थी। पिछले चार दिनों में 10 मरीजों की मौत हो चुकी है। एम्स ऋषिकेश में भी कोरोना की वजह से मौत का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। 28, 29 और 30 जुलाई को एम्स ऋषिकेश में 24 साल की युवती समेत लगातार तीन मौतें हुई हैं।

हलद्वानी में 31 जुलाई को सुशीला तिवारी अस्पताल में भी एक कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत हुई है। बता दें कि बीती 28 जुलाई को एक 55 साल के व्यक्ति की एम्स ऋषिकेश में मृत्यु हो गई है। वहीं 29 जुलाई को भी एम्स ऋषिकेश में एक एक 75 साल की बुजुर्ग महिला ने भी कोरोना के कारण दम तोड़ दिया है। 30 जुलाई को भी एम्स ऋषिकेश में महज 24 वर्ष की एक युवती की कोरोना वायरस से मृत्यु हो गई है। वहीं 31 जुलाई को एक 60 वर्षीय व्यक्ति सुशीला तिवारी अस्पताल में कोरोना वायरस के खिलाफ जंग हार गए हैं। इस वायरस से सबसे ज्यादा मौत देहरादून में हुई है। देहरादून में अब तक 44 लोगों की मौत हो चुकी है। देखिये किस जेल में कोरोना वायरस कितनी मौत हुई है।

जिला               मौत

अल्मोड़ा             2

देहरादून             44

बागेश्वर             1

चंपावत              1

नैनीताल             15

हरिद्वार             3

पौड़ी                4

रुद्रप्रयाग           1

टिहरी               2

यूएसनगर नगर       7

उत्तरकाशी           1

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 week ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 week ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 week ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

This website uses cookies.