उत्तराखंड: अब हर बच्चा इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ सकेगा, सरकार ने लिया बड़ा फैसला!

कोरोना महामारी के दौरान बाकी चीजों के साथ ही बच्चों की पढ़ाई का भी बहुत नुकसान हुआ है। स्कूल बंद होने की वजह से लंबे वक्त से बच्चों की पढ़ाई पर बुरा असर पड़ रहा है।

महंगे प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे तो ऑनलाइन क्लासेज लेकर कुछ पढ़ाई कर भी ले रहे, लेकिन सरकारी स्कूल में पढ़ने वालों बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह से ठप है। हर मां-बाप चाहते हैं कि उनका बच्चा अच्छे प्राइवेट इंग्लिश मीडियम स्कूल में जाए जहां अच्छी पढ़ाई के साथ ही हाईटेक सुविधाएं भी हों, लेकिन पैसे की तंगी की वजह से वो अपने बच्चों को अच्छे स्कूल में नहीं भेज पाते है। ऐसे ही अभिभावकों के लिए एक गुड न्यूज है। अब उनका बच्चा भी इंग्लिश मीडियम स्कूल में जा सकेगा। दरअसल उत्तराखंड शिक्षा विभाग ने प्रदेश के हर ब्लॉक में अब दो सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने का फैसला किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने अधिकारियों के साथ इसको लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मीटिंग भी की है। इस बैठक में उन्होंने अधिकारियों को इस दिशा में काम करने का निर्देश दिया है।

रिपोर्ट के मुताबिक शिक्षा मंत्री ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई जी के नाम पर हर ब्लॉक में दो इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि ये स्कूल पहली कक्षा से लेकर 12वीं तक होगा। आने वाले वक्त में अगर सरकार का ये फैसला धरातल पर काम करता है तो ये उन अभिभावकों को बड़ी राहत देगा जो पैसों की तंगी की वजह से अपने बच्चों को इंग्लिश मीडियम स्कूल में नहीं भेज पाते।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 day ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.