फोटो: सोशल मीडिया
धनौल्टी एसडीएम रविंद्र कुमार जुवांठा ने ठंड में आवारा सड़कों पर घूम रही 24 गायों को देहरादून गौशाला पहुंचाया।
पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद जबरदस्त ठंड हो रही है। टिहरी गढ़वाल के धनौल्टी में भी ठंड का जबरदस्त प्रकोप है। इस मौसम में सड़कों पर आवारा घूम रही गायों के लिए स्थायी व्यव्स्था कर दी गई है। धनौल्टी एसडीएम रविंद्र कुमार जुवांठा ने ठंड में आवारा सड़कों पर घूम रही 24 गायों को देहरादून गौशाला पहुंचाया। स्थानीय लोगों के मुताबिक ये गाय ठंड के चलते गायें इधर-उधर धूम रही थी। कई की तो ठंड की वजह से मौत भी हो गई। जिसके बाद एसडीएम ने उन्हें गौशाला भिजवाया।
उपजिलाधिकारी धनौल्टी रविंद्र कुमार जुवांठा ने बताया कि तहसील प्रशासन, स्थानीय व्यापारी और ग्रामीणों के सहयोग से 24 गायों को धर्मावाला गौशाला भेजा गया है. इसके लिए सभी लोगों ने सहायता राशि जुटाई है। वहीं धनौल्टी चौकी इंचार्ज जोगेंद्र यादव ने कहा कि गायों को बर्फबारी और ठंड से बचाने के लिए सभी के सहयोग के गायों को सुरक्षित गौशाला पहुंचाया गया है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.