उधम सिंह नगर की किच्छा पुलिस ने चार गाड़ी चोरों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के पास से चोरी हुआ कार भी बरामद हुई है। आरोपियों ने हाल ही में किच्छा कोतवाली क्षेत्र से एक कार चोरी की थी। जिसकी शिकार कार मालिक ने पुलिस में की थी। शिकाय मिलने पर पुलिस ने केस की जांच शुरू की। इस बीच मंगलवार देर शाम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की चोरी की कार में कुछ लोग प्रयाग फॉर्म क्षेत्र के बेनी नदी के पास आने वाले है। जिसके बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया।
इस दौरान पुलिस ने चोरी की कार के साथ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में से एक नजीबाबाद का रहने वाला है, जबकि तीन आरोपी किच्छा के ही रहने वाले हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि तीन आरोपी सिडकुल की एक कंपनी में काम करते है, जबकि एक आरोपी बेरोजगार है। चारों अपना शौक पूरा करने के लिए गाड़ियों की चोरी कर उसे बेच देते थे।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.