फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड में कोरोना वायरस ने रफ्तार पकड़ते हुए 16 हजार का आंकड़ा पार कर लिया है। जबकि इस महामारी से मरने वालों की संख्या भी 200 के पार हो गई है।
देवभूमि में कोरोना के इस डरावने आंकड़ों के बाद भी लोग निडर हैं और बेफिक्र होकर नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। इस बात का अंदाजा अल्मोड़ा बाजार की तस्वीरें देखकर आप भी आराम से लगा सकते हैं। जहां सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रही है। बड़ी संख्या में बेफिक्र होकर लोग बाजार में घूम रहे हैं।
हैरानी की बात तो ये है की कई लोग तो ऐसे भी हैं जिन्हें ना प्रशासन का डर है ना ही पुलिस का। और आराम से बिना मास्क के भी दिख रहे हैं। गौरतलब है कि कोरोना महामारी के चलते सरकार ने गाइडलाइन जारी कर सभी जगहों पर मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का निर्देश दिया है। लेकिन बाजार में आ रहे चुनिंदा लोग ही मास्क पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। अधिकांश लोग मास्क को मुंह पर लगाकर गले में टांग रहे हैं।
आपको बता दें, उत्तराखंड में कोरोना ने 6 और मरीजों की जान ले ली है। वहीं, कोरोना के 485 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद कोरोना से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 16,014 हो गयी है। बुलेटिन के अनुसार अब तक प्रदेश में महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 213 हो चुकी है।
(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.