सल्ट विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी, बीजेपी-कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला

सल्ट विधानसभा उपचुनाव के लिए 151 बूथों पर 129 मतदान केंद्रों में आज सुबह 7.00 बजे से मतदान शुरू हो गया। 9.00 बजे तक लोगों की मतदान करने के लिए लंबी कतारें लग गई।

सल्ट उपचुनाव भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों के लिए नाक का सवाल बना हुआ है। रकार में नेतृत्व परिवर्तन के बाद हो रहे सल्ट विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों का काफी कुछ दांव पर लगा है। यहां आज क्षेत्र के 95 हजार से ज्यादा मतदाता सात प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। 

सुबह आठ बजे से ही केंद्रों पर मतदान जारी है। शारीरिक दूरी को ध्यान में रखकर मतदान किया जा रहा है। बूथों पर सुबह से ही मतदाताओं की लाइन लगी हुई है। जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदोरिया और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।

भाजपा की ओर से महेश जीना, कांग्रेस की ओर से गंगा पंचोली, सर्वजन स्वराज पार्टी से शिव रावत, उक्रांद समर्थित पान सिंह, पीपीई डेमोक्रेटिव से नंद किशोर, उपपा से जगदीश चंद्र और निर्दलीय सुरेंद्र सिंह अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। यहां पर मुख्यतरू टक्कर भाजपा और कांग्रेस में ही है।

बता दें कि सल्ट उपचुनाव के लिए पुलिस प्रशासन जगह-जगह तैनात है। पुलिस प्रशासन बोडरों पर बाहर से आने वाले वाहनों की चेकिंग कर रहा है। अगर किसी में कोई अनावश्यक सामान मिलता है तो उस पर कार्यवाही भी की जाएगी।

वहीं इस विषय में ज्यादा जानकारी देते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिल मनराल ने बताया कि मोहन और मरचूला क्षेत्र में जहां से सल्ट के अंदर प्रवेश होता है उन क्षेत्रों में वाहनों की चेकिंग की जा रही है।

जिसमें कोई आवश्यक सामान ना जा रहा हो या कोई किसी वोटरों को जबरदस्ती ना ले जा रहा हो। सीओ ने बताया कि अभी तक की स्थिति चुनाव में सामान्य तरीके से चुनाव चल रहा है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.