उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, प्रचंड ठंड के साथ बर्फबारी, इन इलाकों में अलर्ट जारी

उत्तराखंड में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदल रहा है।

मौसम में आए बदलाव के चलते गुरुवार को मैदानी क्षेत्रों में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार हैं। सुबह से देहरादून सहित अन्य इलाकों में मौसम खराब बना हुआ है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है। राज्य में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। बदरीनाथ धाम में जमकर बर्फबारी हो रही है।

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह के मुताबिक, मौसम में बदलाव पश्चिमी विक्षोभ की आहट का असर है। शुक्रवार सुबह से पश्चिमी विक्षोभ मैदान से लेकर पहाड़ तक पूरी तरह सक्रिय होने की संभावना है। अगले 24 घंटे में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ आदि जिलों में बारिश के साथ ही 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की पूरी संभावना है। राजधानी दून व आसपास के इलाकों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। तेज गर्जना के साथ बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री के आसपास रहेगा।

मौसम के बदले मिजाज के चलते सर्दी, जुकाम, बुखार के साथ ही उल्टी, दस्त से पीड़ित मरीजों की भीड़ सरकारी और निजी अस्पतालों में देखने को मिल रही है। पिछले पांच दिनों के भीतर दून अस्पताल, कोरोनेशन, गांधी शताब्दी जैसे सरकारी अस्पताल के अलावा निजी अस्पतालों में भी मरीजों की भीड़ में इजाफा हुआ है। विशेषज्ञों के मुताबिक फिलहाल मौसम के मिजाज को देखते हुए थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। दून अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक एवं वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. केसी पंत ने बताया कि अस्पताल में जितने मरीज इलाज कराने आ रहे हैं, उसमें से ज्यादातर सर्दी, जुकाम, बुखार और डायरिया से पीड़ित हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

6 days ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

6 days ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

7 days ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.