उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में शुक्रवार दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदल गया।
केदारनाथ सहित ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई तो वहीं चमोली में बारिश होने से जंगल की आग से राहत मिली। मौसम का मिजाज बदल गया केदारनाथ में बर्फबारी हुई। चमोली में भी मौसम का मिजाज बदल गया। दोपहर बाद बारिश और हवाएं चलने से मौसम सुहावना हो गया। बारिश से एक ओर जहां तपती गर्मी से निजात मिली। वहीं, जंगलों में लगी आग भी बुझ गई। जिससे वन विभाग ने राहत की सांस ली।
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में कई घंटे हल्की बारिश
उत्तरकाशी जिला मुख्यालय सहित हर्षिल घाटी, गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम में कई घंटे हल्की बारिश जारी रही। गुरुवार रात को भी हर्षिल और गंगोत्री घाटी में बारिश हुई थी।
देहरादून में चिलचिलाती धूप
राजधानी देहरादून में शुक्रवार को भी दिनभर चिलचिलाती धूप खिली रही। जिससे लोग गर्मी से बेहाल हो गए। मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश में कहीं-कहीं ओलावृष्टि और बारिश की संभावना जताई थी। मैदानों में अंधड़ को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया था।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.