उत्तराखंड के सीएम धामी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड पर क्या कहा?

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश की अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सीएम धामी ने कहा, “आज सचिवालय में पुलिस महानिदेशक को ऋषिकेश घटना को लेकर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जिस किसी ने ये जघन्य अपराध किया है उसे हर हाल में कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। पुलिस अपना कार्य कर रही है। पीड़िता को न्याय दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा।”

अंकिता भंडारी के साथ क्या हुआ?

यमकेश्वर विधानसभा के कौड़िया गांव स्थित वनन्तरा रिजॉर्ट में कार्यरत रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी (19) वर्ष संदिग्ध परिस्थितियों में 18 सितंबर की देर शाम लापता हो गई थी। उसकी गुमशुदगी का खुलासा शुक्रवार को लक्ष्मण झूला थाने में एडीशनल एसपी शेखर सुयाल ने किया। उन्होंने बताया कि किस तरह वनन्तरा रिजॉर्ट मालिक पुलकित आर्य, मैनेजर सौरभ भास्कर और अंकित ने मिलकर अंकिता भंडारी की हत्या कर उसकी बॉडी को चीला शक्ति नहर में फेंक दिया गया। उन्होंने बताया आरोपियों की निशानदेही के आधार पर एसडीआरएफ टीम की मदद से नहर में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर अंकिता भण्डारी की बॉडी की तलाश की जा रही है।

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रिसेप्शनिस्ट रिजॉर्ट में आने वाले कस्टमर के पास जाने से मना कर रही थी। वे लोग रिसेप्शनिस्ट को वेश्यावृत्ति में ढकेलना चाह रहे थे, लेकिन रिसेप्शनिस्ट ऐसा करने से मना कर दिया था। इस बात से नाराज आरोपियों ने अंकिता की हत्या कर चीला शक्ति नहर में फेंक दिया था।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.