फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने समान नागरिक संहिता पर प्रतिक्रिया देते हुए अहम जानकारी दी।
अजय भट्ट ने कहा, “रोहिंग्या की समस्या किसी से छिपी नहीं है, इस समय कई जगह पर पहचान हुई और कई लोगों के पास एड्रेस प्रूफ नहीं था, इसलिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने जो समान नागरिक संहिता की बात कही है वो बिल्कुल ठीक है और इसके लिए हाई पावर कमेटी का गठन हुआ है।”
उन्होंने कहा, “हमारी सरकार ने भी इसे स्वीकार कर लिया है और अन्य राज्य के सरकारों ने भी इस पर सहमति जताई है क्योंकि ये समस्या अकेले उत्तराखंड का नहीं है बल्कि कई जगहों की समस्या है।”
इससे पहले चंपावत में सीएम धामी ने कहा, “उत्तराखंड में आम चुनाव से पहले जनता के सामने यह प्रस्ताव रखा था कि जब हमारी सरकार आएगी तो हम उत्तराखंड में सबके लिए एक समान कानून लाएंगे और हमने इसकी शुरूआत कर दी है। इस कानून को लागू करने वाला हमारा राज्य गोवा के बाद दूसरा राज्य होगा।”
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
This website uses cookies.