कोरोना काल के बीच उत्ताखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है।
सत्र से पहले विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने सर्वदलीय बैठक और कार्य मंत्रणा की बैठक की। आपको बता दें बैठक में विधानसभा अध्यक्ष ने सभी दलों से शांतिपूर्ण तरीके से सत्र चलाने की अपील की।
रविवार को हुई इस बैठक में कार्य मंत्रणा की बैठक में दो दिवसीय बिजनेस तय किया गया है। आपको बता दें, सबसे पहले दिवंगत विधायक सुरेंद्र सिंह जीना, पूर्व विधायक एवं विधानसभा उपाध्यक्ष अनुसूया प्रसाद मैखुरी, पूर्व विधायक सुंदरलाल मंद्रवाल, कृष्ण चंद्र पुनेठा, तेजपाल पवार को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक श्रद्धांजलि कार्यक्रम के साथ सदन के पटल पर अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। जबकि, 22 दिसंबर को प्रश्नकाल के साथ विधाई कार्य होंगे जिसमें 5 विधेयक भी सदन के पटल पर रखे जाएंगे। विधायकों की तरफ से 484 प्रश्न भी पूछे गए हैं, जिनका जवाब सरकार की तरफ से दिया जाएगा।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.