उत्तराखंड: खेत में महिला का अर्धनग्न शव मिलने से हड़कंप! रेप के बाद हत्या की आशंका

रुड़की के लंढौरा इलाके में गाधारौना के पास गन्ने के खेत एक महिला का अर्धनग्न अवस्था में शव मिलने से हड़कंप मच गया है।

ऐसी आशंका जताई गई है कि रेप के बाद महिला की हत्या कर दी गई है। खेत में महिला के शव होने की सूनचा के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानी लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

बताया जा रहै कि बालाजी मंदिर के पास गाधारौना-मंगलौर रोड पर नसीम नाम के व्यक्ति जब अपने खेत पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि खेत में महिल का शव पड़ा है। उन्होंने तुरंत इस बारे में पुलिस को जानकार दी। वहीं, मृतक महिला के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वो अपने बहन के यहां सुल्तानपुर गई हुई थी, वहां से 29 अक्टूबर को वो मेटाडोर में सवार होकर निकली थी, लेकिन घर नहीं पहुंची। परिजनों ने महिला को काफी तलाशा, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला।

पुलिस ने बताया कि शव के पास से 500 रुपये की नगदी और घटनास्थल से कुछ दूरी पर कपड़ों से भरा बैग और आपत्तिजनक सामग्री मिली हैं। एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों को पता चल पाएगा।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 week ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 week ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 week ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

This website uses cookies.