उत्तराखंड के बाजपुर में ‘गंदा’ काम! चंद ‘सिक्कों’ की खातिर महिला को बनाया हवस का शिकार

उत्तराखंड में एक बार फिर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला को रुपये उधार देने के बहाने आरोपी ने उसकी इज्जत लूट ली।

मामला उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर का है। जहां एक महिला ने आरोप लगाया है कि रुपए उधार देने के बहाने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर जीवन सिंह नाम के आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की भी मांग की है। पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उधर, पुलिस ने महिला ने जिला अस्पताल में महिला का मेडिकल भी कराया है। आपको बता दें, जिस महिला ने ये आरोप लगाया है वो बाजपुर की रहने वाली है।

महिला ने आरोप लगाया है कि सुल्तानपुर पट्टी का रहने वाला जीवन सिंह ब्याज पर पैसे उधार देने का काम करता है। जब वह जीवन सिंह से पैसे उधार मांगने पहुंची तो उसने उसे अपनी दुकान पर बुलाया। बीती 31 अगस्त को महिला पैसे लेने उसकी दुकान पर पहुंची।

जिसके बाद जीवन सिंह पैसे देने के बहाने उसे पास के एक फोटोग्राफर की दुकान में ले गया। जहां उसने दुकान का शटर बंद कर अपने साथी के सामने ही उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं महिला को आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं पुलिस ने सुल्तानपुर के रहने वाले जीवन सिंह और एक अन्य अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

1 month ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

1 month ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

1 month ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

1 month ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

2 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

2 months ago

This website uses cookies.