फोटो: सोशल मीडिया
नैनीताल घूमने आई एक महिला की संदिग्ध परिस्थिती में मौत होने से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक महिला पर्यटक शिल्पी टिम्बरवार की संदिग्ध परिस्थितियों में होटल के कमरे में शव मिला।
महिला के परिजन मृत अवस्था में उसे नैनीताल के बीडी पांडे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने महिला की मौत की सूचना मल्लीताल कोतवाली को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है
आपको बता दें, कोलकाता से परिवार के 9 लोगों का दल 2 दिन पहले नैनीताल घूमने पहुंचा था। देर रात सभी लोग नैनीताल के एक होटल में रुके थे। इसी दौरान महिला के पेट में दर्द हुआ। उसके बाद महिला अपने कमरे में सोने चली गई।
इस दौरान महिला के परिजनों ने रात का खाना उनके कमरे में भेजा। इस दौरान महिला होटल के कमरे के बाथरूम के पास गिरी मिली। आनन-फानन में महिला को नैनीताल के जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.