उत्तराखंड में हुई कोरोना के नए स्ट्रेन की एंट्री? इंग्लैंड से देवभूमि पहुंची महिला निकली पॉजिटिव, मचा हड़कंप

एक ओर जहां पूरी दुनिया में कोरोना के नए स्ट्रेन को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। वहीं देश के पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में भी इसे लेकर डर का माहौल बना हुआ है।

हाल ही में उधम सिंह नगर के काशीपुर में इंग्लैंड से लौटी एक महिला के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक महिला को जिला अस्पताल रुद्रपुर भेज दिया गया है। काशीपुर के कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह ने बताया कि काशीपुर निवासी तीन लोग हाल ही में इंग्लैंड से आए थे, वे काशीपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। तीनों लोग 20 दिसम्बर को इंग्लैंड से चले थे।


उन्होंने आगे बताया कि दिल्ली एयरपोर्ट ने ही जिला प्रशासन को इसकी सूचना दी थी। जिसके बाद काशीपुर में ही तीनों का 25 दिसंबर को आरटीपीसीआर सैंपल लिया गया था। 26 दिसंबर को उनकी रिपोर्ट आई थी। जिसमें एक महिला कोरोना पॉजिटिव निकली, जबकि दो अन्य की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.