उत्तराखंड में बारिश को लेकर फिर येलो अलर्ट जारी, इन जिलों के लोग रहें सावधान!

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने एक बार फिर बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने अगले 24 सितंबर तक मौसम पूवार्नुमान में लगातार वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार, अगले 21 सितंबर से 22 सितंबर तक मौसम को देखते हुए 21 सितंबर को बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल तथा चंपावत जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। तथा पर्वतीय क्षेत्र में मेघ गर्जन एवं अकाशीय बिजली गिरने के साथ तेज बौछार होने की संभावना व्यक्त की है।

मौसम विभाग ने 22 सितंबर को भी मौसम पूवार्नुमान जारी करते हुए बरसात का अंदेशा जताया है। मौसम विभाग का कहना है कि देहरादून, टिहरी, बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। साथ ही पर्वतीय क्षेत्र में कहीं-कहीं गर्जन आकाशीय बिजली चमकने के साथ तेज बौछार की संभावना है।

वहीं, मौसम विभाग ने 23 सितंबर को भी मौसम पूवार्नुमान जारी करते हुए क्षेत्र में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ बिजली चमकने तथा 24 सितंबर को भी पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन आकाशीय बिजली चमकने के साथ तेज बौछार होने की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग ने संवेदनशील इलाकों में हल्का भूस्खलन और चट्टान गिरने के कारण कहीं-कहीं राजमार्ग में अवरोध उत्पन्न होने की बात भी कही है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.