योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में ली सीएम पद की शपथ, उत्तराखंड के पंचूर गांव में मना जश्न

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार शाम 4:00 बजे सीएम पद की शपथ ले ली।

एक और लखनऊ को दुल्हन की तरह सजाया गया है तो वहीं शपथ ग्रहण समारोह से पहले उत्तराखंड में भी जश्न का माहौल देखा गया। दरअसल, योगी आदित्यनाथ का जन्म उत्तराखंड के पंचूर गांव में हुआ है और उनके परिवार के सदस्य मां और भाई यही रह रहते हैं। एक बार फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे योगी आदित्यनाथ के परिजन इस पल को बड़े ही धूमधाम से मनाया।

पौड़ी जिले के पंचूर गांव में योगी आदित्यनाथ का पूरा परिवार रहता है। उनके घर पर सुबह से ही जश्न मनाया जा रहा था। आसपास के लोगों का उनके घर में जमावड़ा लगा था। यही नहीं, उनके पैतृक घर पर ढोल नगाड़ों पर लोग नाचते हुए खुशी जाहिर करते देखे गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस शपथ ग्रहण समारोह में उनके परिवार का कोई भी सदस्य शामिल नहीं हुआ, लेकिन उनके परिजनों में काफी उत्साह और खुशी का माहौल देखा गया।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

24 hours ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.