फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर रविवार दोपहर देहरादून से सीएम योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर से रुद्रप्रयाग पहुंचे हैं।
जहां योगी आदित्यनाथ ने बाबा केदार के दर्शन-पूजन किए और मत्था टेका। इस दौरान उनके साथ सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद रहे। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और त्रिवेंद्र रावत ने केदारपुरी में पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया। आपको बता दें, केदारपुरी में दर्शन-पूजन करने के बाद सीएम योगी आज यहीं रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद सुबह बाबा केदार के पूजन-दर्शन कर वो बदरीनाथ धाम के लिए रवाना होंगे।
सीएम योगी के कार्यक्रम के अनुसार 16 नवंबर सुबह को सीएम योगी हेलीकॉप्टर से बदरीनाथ धाम जाएंगे, जहां भगवान बदरी विशाल के दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वे बदरीनाथ धाम में बनने जा रहे उत्तर प्रदेश के पर्यटन भवन का शिलान्यास करेंगे।
इस दौरान उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र रावत भी इस दौरान वहां मौजूद रहेंगे। जानकारी के मुताबिक पर्यटन भवन का शिलान्यास करने के बाद सीएम योगी हेलीकॉप्टर से जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से वे अपने विशेष विमान से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.