कांग्रेस को मिल गया भविष्य का ‘युवराज’!

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को अमेठी लोकसभा सीट में अपना नामांकन दाखिल किया। पर्चा दाखिल करने से पहले राहुल गांधी ने शक्ति प्रदर्शन किया और एक रोड शो निकाला।

इस दौरान राहुल की मां और यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी को छोड़ कर पूरा परिवार एक साथ नजर आया। राहुल गांधी की बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, जीजा रॉबर्ट वाड्रा, प्रियंका के दोनों बच्चे रेहान राजीव वाड्रा और बेटी मिराया भी रोड शो में एक साथ नजर आए। रोड शो के दौरान रेहान भी कई मौकों पर प्रियंका और राहुल की तरह ही लोगों का कभी हाथ हिलाकर तो कभी हाथ जोड़कर अभिवादन करते नजर आए।

सोनिया गांधी राहुल गांधी के रोड शो में तो नजर नहीं आईं, लेकिन नामांकन के दौरान वो राहुल गांधी के साथ थीं। राहुल के रोड शो में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भारी उत्साह देखने को मिला।  प्रियंका के बेटे रेहान और बेटी मिराया रोड शो के दौरान राहुल के आसपास ही खड़े थे। राहुल के नामांकन के बाद प्रियंका गांधी ने दोनों बच्चों के साथ सेल्फी ली। कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर प्रियंका की इस सेल्फी को ट्वीट किया है।

प्रियंका के बेटे रेहान पिछले साल ही 18 साल के हुए। ये पहला मौका है जब वो भी लोकसभा चुनाव में वोट डालेंगे। इस रोड शो में रेहान भी पूरी तरह से नेता के लुक में नजर आए। वो कुर्ता पैजामा और नेहरू जैकेट पहने हुए थे। रोड शो में रेहान की मौजूदगी को लोग कांग्रेस के अगले युवराज के रूप देख रहे हैं। सोशल मीडिया में कुछ लोग रेहान की रोड शो में मौजूदगी को कांग्रेस में के फेवर में लिख रहे हैं तो कुछ लोग विरोध में लिख रहे हैं।

आपको बता दें कि राहुल गांधी और राजीव गांधी की तरह ही रेहान वाड्रा ने भी 12वीं तक की शिक्षा दून स्कूल से ली है। पहले भी वो कई मौकों पर मां प्रियंका गांधी के साथ पहले भी अमेठी आते रहे हैं। साल 2015 में मां के साथ अमेठी गए रेहान ने एक ग्रामीण के घर खाना खाया था।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.