कर्नाटक में गिर गई कुमारस्वामी की सरकार

कर्नाटक में एचडी कुमारस्वामी की सरकार गिर गई है। कुमारस्वामी सरकार के पक्ष में 99 वोट पड़े। जबकि बीजेपी के पक्ष में 105 वोट पड़े हैं।

सरकार गिरने के बाद कुमारस्वामी ने राज्यपाल वजूभाई वाला से मुलाकात कर उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया। कुल मिलाकर बागी विधायकों ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया। अब प्रदेश में बीजेपी का सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया है। इस तरह से एक और राज्य कांग्रेस के हाथ से चला गया है।

सरकार गिरने के बाद येदियुरप्पा ने खुशी जताई। उन्होंने बीजेपी विधायकों के साथ विक्टरी साइन दिखाया।

वोटिंग से पहले सदन में कुमारस्वामी ने इमोश्नल भाषण दिया। चर्चा पर जवाब देते हुए कुमारस्वामी ने कहा कि 2018 के विधानसभा चुनाव का नतीजा आने के बाद मैं राजनीति छोड़ने को तैयार था। लोग कह रहे हैं कि मैं कुर्सी से क्यों चिपका हुआ हूं। मैं खुशी से यह पद छोड़ना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि उनका ट्रस्ट वोट खींचने का कोई इरादा नहीं है। कुमास्वामी ने कहा कि वो स्पीकर और जनता से माफी मांगते हैं। बीजेपी पर निशाना साधते हुए कुमारस्वामी ने कहा कि कैबिनेट गठन के बाद आप सरकार कैसे बचाएंगे?उन्होंने कहा कि हम देखेंगे कि आप कब तक सरकार चलाएंगे?  

क्यों नाराज हुए स्पीकर रमेश कुमार?

सदन में जब बहस शुरू हुआ तो सत्ता पक्ष के कई विधायक गैर हाजिर थे। इसी को लेकर स्पीकर रमेश कुमार ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने पूछा भी गठबंधन सरकार के विधायक कहां हैं?

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.