लोकसभा चुनाव आखिरी चरण: 8 राज्यों की 59 सीटों पर हिंसा के बीच मतदान खत्म, 62% से ज्यादा मतदान

लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में 8 राज्यों की 59 सीटों पर हिंसा के बीच मतदान खत्म हो गया। 62 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ है।

बिहार की 8 सीटों पर 53.36 प्रतिशत, हमाचल प्रदेश की 4 सीटों पर 69.73 प्रतिशत, मध्य प्रदेश की 8 सीटों पर 71.16 प्रतिशत, पंजाब की 13 सीटों पर 62.45 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर 57.86 प्रतिशत, पश्चिम बंगाल की 9 सीटों पर 73.51 प्रतिशत, झारखंड की चार सीटों पर 71.16 प्रतिशत और चंडीगढ़ में 63.57 प्रतिशत मतदान हुआ है।

आखिरी चरण के मतदान के दौरान बिहार, पश्चिम बंगाल और पंजाब में हिंसा देखने को मिली। पंजाब में खडूर साहेब लोकसभा क्षेत्र में मतदान के बाद झगड़े में अकाली कार्यकर्ता ने कांग्रेस कार्यकर्ता पर हथियार से वार कर दिया। इस हमले में कांग्रेस कार्यकर्त्ता की मौत हो गई।

वहीं पश्चिम बंगाल के कई हिसों में मतदान के दौरान हिंसा और तोड़फोड़ देखने को मिली। पश्चिम बंगाल में डायमंड हार्बर संसदीय क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार नीलांजन रॉय की कार में तोड़फोड़ की गई। जाधवपुर से बीजेपी उम्मीदवार अनुपम हजारिका ने आरोप लगाया कि टीएमसी के गुंडों ने उनकी पार्टी के मंडल अध्यक्ष को पीटा। साथ ही कार्यकर्ता की कार पर हमला किया, और ड्राइवर की भी पिटाई की। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं ने पोलिंग बूथ से अपने 3 वर्कर्स को बचाया।

बिहार में आरजेडी प्रमुख लालू यादव के बेट तेजप्रताप यादव के सुरक्षा कर्मियों ने मीडिया पर हमला किया। पोलिंग बूथ के बाहर तेजप्रताप के वाहन के नीचे एक कैमरापर्सन का पैर आ गया था, जिसके बाद हंगामे में उनकी गाड़ी का शीशा टूट गया। इसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने फोटग्राफर की पिटाई कर दी। सातों चरण का मतदान खत्म हो चुका है। अब 23 मई को नतीजे आएंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.