मध्यप्रदेश में बीजेपी सरकार बनाने के लिए विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रही है?

मध्यप्रदेश में बीएसपी विधायक रमाबाई ने बीजेपी पर बहुत बड़ा आरोप लगाया है। रमाबाई का आरोप है कि बीजेपी प्रदेश में सरकार बनाने के लिए खरीद-फरोख्त कर रही है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी की तरफ से उन्हें मंत्री पद और 50-60 करोड़ रुपये तक दिए जाने का ऑफर आया है। हालांकि पथरिया से विधायक रमाबाई ने ये भी कहा कि कमलनाथ सरकार को कोई खतरा नहीं है। वो कमलनाथ के साथ हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी में कोई नहीं जाएगा, जो जाएगा वो मूर्ख होगा।

इस बीच कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि बीजेपी प्रदेश में सरकार में तोड़फोड़ करने की जुगत में लगी है। कमलनाथ ने सभी मंत्रियों से अपील है कि उन्हें विपक्ष की साजिश को नाकाम करना है। आपको बता दें कि बीएसपी के प्रदेश में दो विधायक हैं और पार्टी सूबे में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार को संमर्थन दे रही है। सूबे में एसपी भी कांग्रेस सरकार को ही समर्थन दे रही है।

बीजेपी ने रमाबाई के आरोपों को खारिज किया है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बीजेपी तोड़फोड़ और खरीद-फरोख्त में विश्वास नहीं रखती है। हम ऐसा नहीं करेंगे, लेकिन कांग्रेस में अंदरूनी कलह और जिन्होंने उसे समर्थन  दिया है उसी में किसी कारणों की वजह से कुछ भी हो सकता है।

आपको बता दें कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलानथ ने कुछ दिन पहले कहा था कि उनके 10 विधायकों को बीजेपी लालच दे रही है। 230 सदस्यों वाली मध्यप्रदेश विधानसभा में कांग्रेस के 114 विधायक हैं, जबकि 109 विधायक हैं। कांग्रेस की सरकार बीएसपी के दो, एसपी के एक और चार निर्दलीय विधायकों का समर्थन हासिल है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.