महाराष्ट्र में सरकार बनाने का पेच फंस गया है!

महाराष्ट्र में सरकार बनाने का पेच फंस गया है। आज पूरे दिनभर की गहमागही के बावजूद कुछ भी फाइनल नहीं हो पाया। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि उनकी नेताओं के साथ बातचीत जारी है। अब कल इस पर आगे की बातचीत होगी।

इससे पहले आज आदित्य ठाकरे ने राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी से मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल से सरकार बनाने के लिए दो दिनों का और वक्त मांगा, लेकिन सरकार ने वक्त देने से मना कर दिया। इसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए आदित्य ठाकरे ने कहा कि वो अब भी सरकार बनाना चाहते हैं और इसी को लेकर एनसीपी और कांग्रेस से बातचीत चल रही है।

इससे पहले आज पूरे दिन गहमागहमी रही। कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना ने अपने-अपने नेताओं के साथ चर्चा की। कांग्रेस ने अपने विधायकों को राजस्थान में एक रिजॉर्ट में ठहराया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनिया गांधी ने कांग्रेस विधायकों से बातचीत के बाद ही शिवसेना को समर्थन देने का फैसला किया।

आपको बता दें कि महाराष्ट्र चुनाव में शिवसेना को 56, एनसीपी के 54 और कांग्रेस को 44 सीटें हैं। तीनों पार्टियों के विधायकों को मिलाकर 154 विधायक होता हैं जो बहुमत से 9 ज्यादा हैं। 288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 145 विधायकों से समर्थन की जरूरत होती है।

30 साल में दूसरी बार टूटा ‘रिश्ता’

बीजेपी और शिवसेना का रिश्ता 30 साल पुराना है। दोनों पार्टियों के बीच 1989 में गठबंधन हुआ था। 1990 का महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव दोनों दलों ने साथ लड़ा था। हालांकि 2014 विधानसभा चुनाव से पहले दोनों दल अलग हो गए थे। दोनों दलों ने चुनाव भी अलग लड़ा। हालांकि, बाद में सरकार में दोनों साथ रहे। भाजपा-शिवसेना 30 साल में दूसरी बार अलग हुए हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.