महाराष्ट्र में सरकार बनाने की डील फाइनल हो गई है! पढ़िए किसके कोटे से बनेंगे कितने मंत्री?

करीब 15 दिनों तक चली सियासी खींचतान के बीच महाराष्ट्र में सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया है। आजतक में छपी रिपोर्ट के मुताबिक शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस में समझौता हो गया है।

मुख्यमंत्री पद की मांग को लेकर बीजेपी से अलग होने वाली शिवसेना के खाते में सीएम पद आएगा। शिवसेना के कोटे से सीएम के अलावा 14 मंत्री हो सकते हैं। वहीं एनसीपी और कांग्रेस से एक-एक डिप्टी सीएम हो सकता है। एनसीपी के कोटे से 14 और कांग्रेस के कोटे से 12 मंत्री हो सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक शिवसेना का सीएम पूरे 5 सालों के लिए होगा।

रिपोर्ट के मुताबिक तीनों पार्टियों के बीच कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के तहत सहमति बनी है। इसके साथ ही शिवसेना ने विनयाक दामोदर सावरकर को भारत रत्न दिए जाने की मांग की है तो वहीं कांग्रेस-एनसीपी मुसलमानों को 5 फीसदी आरक्षण देने की मांग कर रही है।

आपको बता दें कि 288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 145 विधायकों के समर्थन की जरूरत है। शिवसेना के सबसे ज्यादा 56 विधायक हैं। जबकि एनसीपी के 54 विधायक हैं। वहीं कांग्रेस के 44 विधायक हैं। तीनों को मिलाकर 154 विधायक हो जाते हैं जो बहुमत से 9 ज्यादा हैं। इसके अलावा शिवसेना ने कुछ और विधायकों के उसके साथ होने का दावा किया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.