मेनका गांधी ने मुसलमानों पर बयान और पीलीभीत की जगह सुल्तानपुर से चुनाव लड़ने का राज़ बता दिया

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने मुसलमानों से वोट मांगने संबंधी टिप्पणी पर एक बार फिर अपनी राय स्पष्ट की है।

सुल्तानपुर में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उनकी बात को गलत ढंग से पेश किया गया। मेरे मन में कोई दुर्भावना नहीं है। जब मैं काम करती हूं सबके लिए, लेकिन अंत में जाकर चुनाव के दिन जब लोग कहते हैं कि हम आपको वोट नहीं देंगे। क्योंकि हम कमल के फूल को वोट नहीं देते हैं तो मुझे बहुत दुख होता है।

बता दें कि विवादास्पद टिप्पणी वाला एक वीडियो आया था, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि जो वोट नहीं देगा, उसका काम नहीं करूंगी। उन्होंने कहा मैं जहां भी गई मैंने हर जाति और कौम को एक समझा। मेनका ने जोर देकर कहा कि पीलीभीत में मेरे पांच चेयरमैन अखलियत के हैं।

वहीं जब उनसे पूछा गया कि इस बार आपके पीलीभीत की जगह सुल्तानपुर और आपके बेटे वरुण गांधी सुल्तानपुर की जगह पीलीभीत से चुनाव लड़ने के क्या कारण हैं। इसपर मेनका ने कहा कि ये हमारा फैसला नहीं है ये पार्टी का फैसला है।

Ashish Ranjan

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

20 hours ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.