तस्वीरें: प्रियंका गांधी के रोड शो में उमड़ा वाराणसी, जनसैलाब देख बीजेपी खेमे में मची खलबली

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पार्टी प्रत्याशी अजय राय के समर्थन में रोड शो किया।

प्रियंका गांधी ने रोड शो की शुरूआत बीएचयू गेट से की। जहां पर सबसे पहले उन्होंने मालवीय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उनका रोड शो दशाश्वमेध घाट के लिए चल पड़ा।

तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि प्रियंका के रोड शो में कैसे जनसैलाब उमड़ा। प्रियंका के रोड शो में उनके समर्थक और पार्टी के कायकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

घरों के छतों पर लोग प्रियंका को देखने के लिए खड़े हुए थे, जिनका प्रियंका गांधी ने हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार किया। कांग्रेस महासचिव के रोड शो के रास्ते में दोनों तरफ भारी भीड़ देखने को मिली।

वाराणसी सीट पर कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार अजय राय पीएम मोदी को चुनाव मैदान में टक्कर दे रहे हैं। वहीं गठबंधन की प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में हैं। ऐसे में बनारस की लड़ाई किसी भी पार्टी के लिए आसान नहीं होगी।

आखिरी चरण में यानी 19 मई को बनारस में मतदान होना है। ऐसे में सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में जी जान से जुटी हुई हैं। 23 मई को आने वाला नतीजा ही बताएगा कि आखिर यहां से किसकी जीत होती है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.