BJP की सहयोगी शिवसेना प्रमुख उद्धव के भाई राज ठाकरे सोनिया गांधी से मिले, जानिए क्या बात हुई, महाराष्ट्र में बदलेंगे समीकरण?

लोकसभा चुनाव के बाद महाराष्ट्र समेत दूसरे राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कमान संभाल ली है।

सोनिया गांधी आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कितनी गंभीर हैं इसका सबसे बड़ा उदाहारण राज ठाकरे और उनके बीच हुई मुलाकात है। बीजेपी की सहयोगी शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे के भाई और महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने दिल्ली में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से सोमवार को मुलाकात की। खबरों के मुताबिक, राज ठाकरे ने इस मुलाकात के दौरान सोनिया गांधी से ईवीएम समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा की।

सोनिया गांधी से मुलाकात से पहले राज ठाकरे ने सोमवार को चुनाव आयोग को पत्र लिखकर देश की जनता में चुनाव प्रणाली में विश्वास बनाए रखने के लिए कदम उठाए जाने की मांग की थी। साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग को लिखे अपने पत्र में महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव ईवीएम की जगह बैलट पेपर से कराए जाने की मांग की। उन्होंने पत्र में लिखा कि ईवीएम पर सालों से राजनीतिक पार्टियां सवाल खड़े कर रही हैं। ऐसे में ईवीएम की विश्वसनीयता सवालों के घेर में है।

लोकसभा चुनाव के दौरान राज ठाकरे ने बीजेपी और शिवसेना के खिलाफ महाराष्ट्र में जमकर प्रचार किया था। राज ठाकरे कांग्रेस की लाइन पर कई महीनों से मोदी सरकार पर हमले बोलते हुए नजर आ चुके हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने मोदी सरकार की नीतियों का तर्क के जरिए कड़ा विरोध किया था। और अब उन्होंने सोनिया गांधी से मुलाकात की है। जानकारों का मानना है कि महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव में नये राजनीतिक समीकरण देखने को मिल सकते हैं, जोकि बीजेपी और शिवसेना के लिए महाराष्ट्र में नई चुनौती होगी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

14 hours ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

14 hours ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

1 day ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.