सोनिया गांधी का इशारों-इशारों में मोदी सरकार पर बहुत बड़ा हमला

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर इशारों-इशारों में हमला बोला है। उन्होंने बीजेपी सरकार पर लोकतंत्र को खत्म करने का आरोप लगाया।

राजीव गांधी की 75वीं जयंती पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि राजीव गांधी 1984 में को पूर्ण बहुमत मिला था, लेकिन उन्होंने इसका इस्तेमाल डर का माहौल बनाने में कभी नहीं किया। उन्होंने कभी भी संस्थाओं की स्वतंत्रता को खत्म नहीं किया। असहमतियों को कुचलने के लिए नहीं किया।

सोनिया ने कहा कि राजीव गांधी की याद आज भी उनके दिल में ताजा है। वो भारत को मजबूत, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाने की बात करते थे। राजीव गांधी एक ऐसे प्रधानमंत्री थे जिन्होंने कुछ ही वक्त में देश की बुनियादी सूरत को बदलने का काम करके दिखाया।

रायबरेली से सांसद सोनिया गांधी ने कहा कि राजीव गांधी ने ही फैसला किया था कि 18 साल के युवाओं को वोटिंग का अधिकार मिले। पंचायतों और नगर पालिकाओं को वैधानिक दर्जा मिले। ये लोकतंत्र की पहली सीढ़ी के रूप में उभर कर आगे आई।

आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी लगातार मोदी सरकार पर सरकारी संस्थाओं में दखल देने का और उनकी स्वतंत्रता खत्म करने आरोप लगा रही है। पूर्व वित्त मंत्री पी चिंदबरम के खिलाफ हो रही कार्रवाई को भी कांग्रेस ने राजनीति से प्रेरित बताया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पहले ही चिदंबरम के समर्थन में ट्वीट कर चुके हैं। अब इशारों-इशारों में मोदी सरकार पर हमला करके सोनिया गांधी ने भी ये बताने की कोशिश की है कि चिदंबरम पर मोदी सरकार राजनीति से प्रेरित होकर कार्रवाई कर रही है।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

1 month ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

1 month ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

1 month ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

1 month ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

3 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

3 months ago

This website uses cookies.