क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अंबाति रायडू को इस टीम से खेलने का ऑफर मिला है!

टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज अंबाति रायडू ने क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने बुधवार को इसका ऐलान किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वो बार-बार सेलेक्टर्स द्वारा अपनी अनदेखी किये जाने से नाराज थे।

अंबाति रायडू के रिटायरमेंट के ऐलान के साथ ही उन्हें दूसरे देश ने अपनी टीम से खेलने का ऑफर दे दिया है। यह ऑफर आइसलैंड की तरफ से मिला है। सोशल मीडिया पर एक ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा जिसमें आइसलैंड की तरफ से अंबाति रायडू को अपनी टीम में शामिल करने के लिए देश में स्थायी निवास देने की पेशकश की गई है। हालांकि अंबाति रायडू की तरफ से इस ऑफर को लेकर किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया अभी तक नहीं आई है।

आपको बता दें कि अंबाति रायडू को क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के लिए रिजर्व खिलाड़ियों में रखा गया था, लेकिन उन्हें अब तक मौका नहीं मिला था। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और इसके बाद विजय शंकर के चोटिल होने पर उन्हें टीम में जगह नहीं मिली। उनकी जगह ऋषभ पंत को इंग्लैंड भेजा गया है।

रायडू का क्रिकेट करियर

अंबाति रायडू को 2013 में टीम में शामिल किया गया था। उन्होंने जिम्बॉब्वे के खिलाफ अपना पहला मैच खेला था। रायडू ने भारत की तरफ से कुल 55 वनडे मैच खेले हैं। जिसमें 47.05 की औसत से 1,694 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने तीन शतक और दस अर्धशतक जड़े हैं। उनका सर्वाधि स्कोर 124 रन है। रायडू ने 6 टी-20 मुकाबला भी खेला है। इसमें उन्होंने 10.50 की औसत से केवल 42 रन बनाए हैं। रायडु ने 97 फर्स्ट क्लास मैच में 6,151 रन बनाए हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.